सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- पिपराही। महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर एसडीओ अविनाश कुणाल ने शुक्रवार को देकुली धाम परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने ने कहा कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। मंदिर परिसर एवं इसके आसपास साफ-सफाई रखने, परिसर में बिजली व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता कराने को मंदिर प्रबंधन समिति को निर्देश दिया गया। बागमती नदी के डुब्बा घाट स्थित जलबोझी स्थल पर एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने को कहा गया। एनएच 227 ए के शिवहर- सीतामढी सड़क पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि जलाभिषेक करने तथा मेला परिसर में किसी श्रद्धालु को किसी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.