दुमका, फरवरी 16 -- । शहर का प्रमुख शिवपहाड़ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। कतारबद्ध तरीके से भक्तों को पूजा-अर्चना करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। शिवपहाड़ में शिव मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया-संवारा गया है। गर्भगृह से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार पहुंच गई थी। शाम तक यहां श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा के लिए लगी रही। वहीं शहर के अन्य शिवालयों डंगालपाड़ा शिव मंदिर, गोपाल मंदिर शिव मंदिर, कुरूवा शिव मंदिर, गिलानपाड़ा शिव मंदिर, धर्मस्थान शिव मंदिरों में भक्त सुबह से ही पूजा अनुष्ठान करते दिखे। शिव पहाड़ मंदिर पहाड़ों के उपर होने के कारण इसका अलग ही पहचान हैं। शिव पहाड़ मंदिर में नाग पूजा का विशेष महत्व हैं। शाम सात बजे बाबा की बारात निाकली गई। शिव पहाड़ में इस वर्ष कई जगहों से कलाकारों की टीम को बुलाया गया हैं। जिसम...