लातेहार, फरवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव पार्वती मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर समिति की ओर से थाना प्रभारी अनुराग कुमार और विधायक पुत्र सह कांग्रेसी युवा नेता विजय बहादुर सिंह सहित दस लोगो को सम्मानित किया गया। मंदिर समिति के पुजारी गिरधारी मिश्रा ने थाना प्रभारी और विधायक पुत्र के अलावा पुलिस सब इंस्पेक्टर राजन अधिकारी,कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, मुखिया कालो देवी,रेल कर्मी सरोज सिंह सहित अन्य लोगो को गमछा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर कई श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...