रांची, फरवरी 15 -- तोरपा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए तोरपा के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही। मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठानों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पतरायुर स्थित नागेश्वर धाम में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। आठ बजते-बजते भारी भीड़ जमा हो गयी। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर पुष्प, बेलपत्र, दूध, जल चढाकर पूजा-अर्चना की। विहिप की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में एमपी सिंह, मोहित कुमार यादव, चंदन सिंह,श्रुतिका रानी आदि ने सहयोग किया। नर्मदेश्वर मंदिर बासकी व मेन रोड स्थित शिवालय में रूद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ। पुरोहित अनिल मिश्र व कृष्णा पाढ़ी ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.