नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Mahashivratri Special Shiv Names For Boys : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि 2026 का पर्व सिर्फ व्रत और उपवास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह खास दिन महादेव की असीम ऊर्जा को अपने जीवन में उतारने का एक पावन अवसर भी है। मान्यता है कि भगवान शिव के नाम मात्र के उच्चारण से ही जीवन के कष्ट कट जाते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में, यदि आपके घर कोई नन्हा मेहमान आया है, तो उसके लिए उपहार में शिव पुराण से प्रेरित भगवान शिव के नामों में से कोई एक सुंदर नाम आप पसंद कर सकते हैं। शिव पुराण में भगवान शिव के हजारों ऐसे नाम दिए गए हैं, जो न केवल सुनने में प्रभावशाली हैं बल्कि बहुत गहरे आध्यात्मिक अर्थ भी रखते हैं। इस महाशिवरात्रि, हम आपके लिए लेकर आए हैं शिव पुराण में बताए गए ऐसे ही भगवान शिव के कुछ खूबसूरत बेबी नेम्स, जो अर्थपूर...