बक्सर, फरवरी 13 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि के दिन चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ-साथ गश्ती दल और पुलिस बल मुस्तैद रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन 118 स्टैटिक दंडाधिकारी, 23 ग़श्ती दल दंडाधिकारी व 02 जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। दरअसल, कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी देवालयों में भीड़ के मद्देनजर प्रवेश व निकास के लिए अलग मार्ग निर्धारित करने, बैरेकेडिंग की व्यवस्था, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित वालेन्टियर्स व स्वयं सेवी संगठनों का सहयोग लेने संबंधित दिश...