गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी डॉ बिमल कुमार ने इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा की। एसपी ने इस दौरान जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की का निष्पादन, लम्बित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन का निष्पादन, न्यायालय से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त महा शिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने अपराध गोष्ठी के बाद विगत माह में काण्ड ...