मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी। महाशिवरात्रि पर कई वर्षों के बाद इस बार दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहा है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। इस दिन बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग, शश राजयोग सहित कई योग बन रहे हैं। जो व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लाएगा। इस योग में जलाभिषेक के साथ पूजा पाठ से व्यक्ति को सुख शांति मिलेगी। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों को सजाया जा रहा है। शहर से गांव तक सभी शिवालयों में विशेष तैयारी चल रही है। प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी मास को शिवरात्रि कहा जाता है। इन शिवरात्रियों में सबसे प्रमुख है फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी जिसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही शीघ्र विवाह, मनचाहा जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में सु...