गोड्डा, फरवरी 15 -- एक, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वरनाथ धाम में तड़के सुबह तीन बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। भोलेनाथ और मां पार्वती के दर्शन के लिए शहर सहित दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर समिति के स्वयंसेवक तैनात रहे, वहीं बाहर जिला पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को कासा उबटन, दूध, फल, फूल, भांग और अबीर अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना...