संभल, फरवरी 14 -- जनपद में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे शहर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। केसरिया वस्त्र धारण किए शिवभक्त बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ डीजे की धुनों पर झूमते हुए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। शहर की सड़कों पर दिनभर कांवड़ियों की आवाजाही से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा शिवभक्तों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था भी की गई। शहर के सूर्यकुंड मंदिर में शुक्रवार को दिनभर लाइटिंग व साफ सफाई का काम चलता रहा। इसके अलावा महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां चल रही हैं। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.