बरेली, फरवरी 25 -- महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले भर में 250 से अधिक शिव मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। महाशिवरात्रि पर इस मौके पर आज बम-बम भोले के जयकारों से नाथ नगरी गूंजेंगी। मंदिरों में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बुधवार को धोपेश्वर नाथ, तपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, मणिनाथ समेत सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। एक दिन पहले मंदिरों में रंगाई-पुताई व सजावट के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अल सुबह भोर से ही मंदिरों में लाइन लगेगी। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी। वहीं शहर के चौराहों से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। तेज डीजे की धून पर नाचते गाते भोलेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.