गाजीपुर, फरवरी 14 -- मरदह (गाजीपुर )। शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर मरदह के महाहर धाम मंदिर परिसर में मेला लगेगा। इसको लेकर डीएम अविनाश कुमार और एसपी ईरज राजा ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित मंदिर परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। मन्दिर कमेटी के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सकुशल कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए चर्चा किया। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर सीओ कासिमाबाद उज्ज्वल राजर्षि ,एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...