चंदौली, फरवरी 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन चतुर्भुजपुर में सोमवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। वही महिलाओं और ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मेले में जिले के साथ-साथ बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह मेला मंगलवार को भी जारी रहेगा। चतुर्भुजपुर कस्बे में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। पूरे जनपद में यह एकमात्र स्थान है जहां महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला लगता है। इस मेले में कस्बे और आसपास के दुकानदार अस्थाई दुकानें लगाते हैं, जहां बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाते हैं। चतुर्भुजपुर के शिव सरोवर के पास बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें सजती हैं। यहाँ लोग घरेलू पत्थर से बने सामान जैसे ओखली, मूसर और सिलबट्टा खरीदते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.