भभुआ, फरवरी 27 -- कैमूर के शिवालयों में भजन-कीर्तन, होली गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूद्राभिषेक करने की शिव भक्त कर रहे हैं तैयारीमुंडेश्वरी धाम, हरसुब्रह्म धाम, बैजनाथ धाम में लगेगी कांवरिए की कतार जलाभिषेक करने के लिए लाते हैं गंगाजल, पर्व का महिलाएं रखती हैं व्रत भभुआ, कार्यालय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कैमूर जिले के शिवालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। आठ मार्च को मनाए जानेवाले पर्व को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई व रंग-रोगन शुरू किया गया है। शिव मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कुछ जगहों पर सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिले के मुंडेश्वरी धाम, हरसुब्रह्म धाम, बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवरिए व स्थानीय भक्तों की कतार लगती है। कुछ जगहों के श्रद्धालु गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। दुग्धाभिषेक भ...