सीवान, फरवरी 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मखदुम सराय स्थित परमात्म दर्शन भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सीवान शाखा में महाशिवरात्रि के दिन परमपिता परमात्मा शिव का जन्मोत्सव खुशियों के वातावरण में उत्सव के रूप में रविवार को मनाया गया। इस मौके पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंडबाजे व मनमोहक झांकियों के साथ ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारियां शामिल हुए। इसके उपरांत शिव झंडोत्तोलन व जन्मोत्सव मनाया गया। मौके पर ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने बताया की महाशिवरात्रि केवल एक रात नहीं बल्कि कलयुग की और अज्ञानता रूपी रात में निराकार परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की याद में मनाया जाने वाला आध्यात्मिक पर्व है। यह ईश्वर द्वारा ज्ञान का प्रकाश फैलाकर मनुष्यों को वि...