गढ़वा, फरवरी 15 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नीचे बाजार स्थित प्राचीन शिवबाला मंदिर, श्री सीताराम मानस मंदिर, बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, सुखदा नदी स्थित शिव मंदिर, चुंदी पहाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुखड़ा नदी स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया। उक्त अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और कथा श्रवण के पश्चात मेले का आनंद उठाया। मेले के सफल आयोजन में विजय यादव, शिव ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, संजीव पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं नीचे बाजार स्थित शिवबा...