देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव के ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा नगर निगम की टीम के साथ शिव बारात रुट लाईन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्वच्छता, विद्युत, जलापूर्ति, सिविल इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, झाड़ी सफाई आदि संबंधित विभागों के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से मार्ग का समुचित सफाई, सड़कों की मरम्मत, नालों को ढंकनं, पेवर ब्लॉक की मरम्मत, मार्ग में बाधा बन रहे पेड़ की डालियों की छंटाई, सी एंड डी व भवन निर्माण सामग्री हटाने, अतिक्रमण हटाने (विशेष कर टावर चौक से आजाद चौक होते हुए बाबा मंदिर तक) तथा स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यव...