भागलपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि को लेकर शाहकुंड प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। शाहकुंड पहाड़ी पर स्थित गिरिवरनाथ मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ लगी हुई थी। बाजार में मेले जैसा नजारा था। भारी संख्या में महिलाएं जुटी हुई थी। शाम में शिवजी की बारात निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। शिवशंकरपुर, पचरुखी, सजौर, दरियापुर, अंबा, हरपुर, शहजादपुर और मानिकपुर, कोदंडा सहित अन्य गांवों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...