बलरामपुर, फरवरी 13 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि रविवार हो पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जिलेवासियों में उत्साह चरम पर है। पर्व को लेकर शिव मंदिर व मां काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से मंदिर परिसर आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। मां काली मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात की विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं महादेव गोसाई स्थित शिवालय पर भव्य मेले के आयोजन की भी तैयारी चल रही है। घर-घर में पूजा-अनुष्ठान की तैयारी जोरों पर है। श्रद्धालु धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, चंदन, रोली और गुलाल की व्यवस्था में जुटे हैं। शनिवार को श्रीराम चरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। रविवार को मां काली मंदिर में मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.