गया, फरवरी 24 -- महाशिवरात्रि को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की एपी कॉलोनी और सिविल लाइंस केंद्र की ओर से सोमवार को शोभा यात्रा निकली। केंद्र की ओर से गाजे-बाजे व चैतन्य झांकी के साथ निकली शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभा यात्रा में भाई बहनों ने हिस्सा लेकर परमात्मा शिव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। मुख्य शाखा ए. पी. कॉलोनी में शोभा यात्रा का उद्घाटन केंद्र संचालिका राजयोगिनी बी.के. सुनीता दीदी, बोध गया सेवा केंद्र की संचालिका प्रतिमा दीदी ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री डा. प्रेम कुमार भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा में रथ पर लक्ष्मी नारायण की चैतन्य झांकी रही। साथ ही शिव और शंकर को भी दर्शाया गया है। शोभा यात्रा ए.पी. कॉलोनी सेवा केंद्र से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नई गोदाम शाखा आकर समाप्...