हाजीपुर, फरवरी 6 -- महनार,संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महनार में निकलने वाली पारंपरिक शिव बारात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। इस दौरान शिव बारात के रूट चार्ट, समय-सीमा, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्धारित निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील क...