बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, दागी लोगों पर कार्रवाई का आदेश क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को विशेष चौकसी बरतने को कहा फोटो 10 शेखपुरा 04 - अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग करते एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग की। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया है। खासकर पहले से सांप्रदायिकता फैलाने में नामजद रहने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मीटिंग में सभी थानाध्यक्ष, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्षों को भीड़ वाले शिववालयों पर कड़ी चौकसी रखने को कहा गया है। पर्व के दिन सघन गश्ती करने और शिव बारात ...