हापुड़, फरवरी 12 -- आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में प्रमुख शिवालयों पर आने वाले श्रद्धालुओं व कांवडि़यों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को पुख्ता कराने के लिए डीएम अभिषेक पांडेय ने सबली, छपकौली व दत्तियाना स्थित महादेव मंदिर का आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्गों पर साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, बिजली के तारों को ऊपर कराने व पथ-प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय गुरूवार को सबली गांव स्थित सबली महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सबली महादेव मंदिर में काफी श्रद्धालु व कावंड़िया आते है, ऐसे में इन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मंदिर के पास मोबाइल टॉयलेट, मंदि...