मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार रात कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने डीएम डा.वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और अधिकारियों के साथ औघड़नाथ मंदिर का जायजा लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के साथ कमिश्नर, डीआईजी ने जलाभिषेक की तैयारियों को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये। एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ कैंट, कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...