शामली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसपी एनपी सिंह ने जनपद में निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा संभावित भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने, आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों का उपयोग करने, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय रखने तथा आपातकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.