अलीगढ़, फरवरी 24 -- -भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध,सुबह आठ बजे से 26 फरवरी रात 12 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए हैं। जिले के प्रमुख मंदिरों शिव मंदिरों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। इसके अलावा एक कंपनी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वहीं,मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार रात 12 बजे तक रुट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान शहर में रोडवेज बसों व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। 0-साधु आश्रम कासिमपुर मार्ग से यातायात मार्ग रहेगा परिवर्तित पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के अनुसार साधु आश्रम कासिमपुर मार्ग पर लघु सेतु के स्थान पर आरसीसी बाक्स कल्वर्ट का पुन: निर्माण कराया जा र...