वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 26 -- महाशिवरात्रि के बाद भी संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लम्बी दूरी की 14 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन होकर नहीं गुजरेंगी। 28 फरवरी को 12562 नई दिल्ली जय नगर, 15657 दिल्ली कामख्या, 12506 आनंद विहार ट. कामख्या, 12488 आनंद विहार ट. जोगबनी, 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार, 12165 लोकमान्य तिलक ट, गोरखपुर, 12539 यशवंतपुर लखनऊ, 15017 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर, 11061 लोकमान्य तिलक जय नगर, 18205 दुर्ग नौतनवा, 11071 लोकमान्य तिलक बलिया, 11037 पुणे गोरखपुर, 22969 ओखा बनारस, 22535 रामेश्वरम बनारस प्रयागराज होकर नहीं गुजरेगी। वापसी में भी ये ट्रेनें झांसी व कानपुर होकर जाएंगी। एक मार्च को भी दिल्ली कामख्या, आनंद विहार कामख्या, लोकमान्य तिलक गोरखपुर, लोकमान्य तिलक जय नगर, लोकमान्य तिलक बलिया, रांची...