मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। बलिया चौक स्थित जीवन धारा मार्केट परिसर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व एवं 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में डॉली बहन एवं रंजू बहन के सान्निध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम किया गया। जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सत्यम सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली कुढ़नी के बलिया, गुदरी बाजार, मनकौली समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से शिव अवतरण एवं गूढ़ ज्ञान संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। भाई-बहनों ने अनुशासन, उत्साह और सेवा-भाव के साथ भाग लेते हुए परमपिता शिव के संदेश को फैलाया। साथ स्लोगन के माध्यम से यह बताया गया कि माया से नाता तोड़, परमात्मा से नाता जोड़ो। कार्यक्रम में भगवानपुर शाखा से आए शिव प्रसाद भाई सहित लगभग 60 अन्य भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता की। मौके पर अखिलेश, राजेश, अजय भाई सहित सभी के स...