जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा, घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल आदि अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ दिन पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है। खारंगचार टेल्को सहित विभिन्न स्थानों से सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर कलश उठाया। इस दौरा...