भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। एक संवाददाता। अमरपुर स्थित जेठौर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। शिवभक्त जल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। पूजा समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...