सिमडेगा, फरवरी 16 -- पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के भेलवाडीह घाघरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। उद्घाटन के बाद लोक गायक जगदीश बड़ाईक ने शिव वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात चिंता देवी, पंकज महली, सुहाना देवी, डांसर सारिका नायक तथा पारंपरिक पाईका लोक नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर विवश कर दिया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की सफलता में मुखिया डोमर उरांव, निकुंज बिहारी सिंह, योगेंद्र मेहर, सोनू साव, घूरन साहू, रवि भाजपा नेता चन्दन प्रशुन्न, दिलीप साहू सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही। विधि-व्यवस्था ब...