नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Mahashivratri Time, Mahashivratri 2026 Puja Muhurat: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन दोपहर में 03:18 बजे तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन 5 पहर की पूजा करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 फरवरी को दोपहर में 12:34 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी, जिसका समापन 16 फरवरी को 01:04 बजे तक होगा। ऐसे में त्रयोदशी और चतुर्दशी के संयोग में महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर पूजा के शुभ मुहूर्त, भद्रा की टाइमिंग, पूजा विधि, मंत्र और उपाय-महाशिवरात्रि की शाम 6:11 से शुरू होगी शिव पूजा, जानें सुबह से रात तक पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि व उप...