संभल, फरवरी 25 -- संभल। हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का स्वागत करने के लिए मंदिरों और गांवों में तैयारियां जोरों पर हैं। महाशिवरात्रि में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जगह-जगह श्रद्धालुओं के ठहरने और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। जिसकों लेकर पंड़ाल व कांवड़ रखने के लिए बांस बल्लियां लगाई जा रही हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष साफ-सफाई की जा रही है। शिवालयों को फूलों, रोशनी और धार्मिक झंडों से सजाया जा रहा है। स्थानीय लोग और मंदिर प्रशासन मिलकर पंडाल लगा रहे हैं, ताकि आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गांवों और कस्बों में भी शिवभक्तों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। धर्मशालाओं, स्कूलों व मंदिरों के आस पास शिवभक्तों के रुकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कई स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.