रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा एवं वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत आज शहर में यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर वन-वे व्यवस्था, पार्किंग स्थल निर्धारण और जीरो जोन घोषित किए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान काशीपुर से किच्छा तक हाईवे वन-वे रहेगा। एक साइड से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, जबकि दूसरी साइड से सामान्य यातायात संचालित होगा। वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एएन झा इंटर कॉलेज परिसर में की गई है। वहीं नैनीताल, काशीपुर और किच्छा से आने वाले लोगों के वाहनों को मोदी मैदान में पार्क कराया जाएगा। काशीपुर रोड से आने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के वाहन गाबा चौक से डायवर्ट किए जाएंगे। अग्रसेन चौक पर...