बेगुसराय, फरवरी 13 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि इस वर्ष रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर बाबा हरिगिरिधाम से शिव बारात की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, व्रत एवं रात्रि जागरण कर शिव कृपा प्राप्त करेंगे। बाबा हरिगिरिधाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगेंगी और वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगा। गढ़पुरा के बाबा हरिगिरिधाम में शिव विवाह होंगे और राम जानकी ठाकुरबाड़ी से शिव बारात निकलेगी। बाबा हरिगिरिधाम मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद झा ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से रात में की जाती है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी रात को भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था और इसी दिन उनका माता पार्वती से विवाह हुआ था। यह भी माना जाता है...