पटना, फरवरी 14 -- बिहार के पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि असीम श्रद्धा, अनुपम भक्ति, आत्मशुद्धि, आत्मानंद और सकारात्मक ऊर्जा का अति पावन पर्व है। दिवाधिदेव महादेव हमें जीवन में हर परिस्थिति में धैर्य धारण करते हुए संतुलित रहना सिखाते हैं। वह भक्तों की निश्चल सेवा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। मंत्री श्री प्रसाद ने देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती से बिहारवासियों के सुखी तथा समृद्धिशाली जीवन के लिए प्रार्थना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.