सासाराम, फरवरी 14 -- बिक्रमगंज, हिटी। अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती समेत समस्त देवी- देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। अनुमंडल के प्राचीन व प्रसिद्ध शिवालयों में कस्तर महादेव,धनगाईं बुढ़वा महादेव,धारूपुर शिव मंदिर, बिक्रमगंज नगर शिव मंदिर,काराकाट शिव मंदिर,गोड़ारी बुढ़वा महादेव, देव मार्कण्डेय शिव धाम,कच्छवां बुढ़वा महादेव समेत नासरीगंज, राजपुर,संझौली,दिनारा,दावथ और सूर्यपुरा प्रखंड के सभी छोटे-बड़े मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी,फूल- मालाओं और भव्य सजावट से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...