गोरखपुर, फरवरी 15 -- इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि इस बार अर्धरात्रि में पड़ रही है, जिसे शास्त्रों के अनुसार व्रत और पूजन के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। चतुर्दशी तिथि शाम 4:23 बजे से शुरू होकर पूरी रात रहेगी। विशेष बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि जैसे दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो किसी भी शुभ कार्य या साधना के लिए बहुत कल्याणकारी माने जाते हैं। पूजा का शुभ समय और मुहूर्त भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए निशीथ काल का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, जो रात 11:52 से 12:42 तक रहेगा। इस दौरान की गई पूजा का अनंत फल मिलता है। इसके अलावा, सुबह 6:25 से शाम 7:26 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जिसमें आप अप...