लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोहरदगा जिले के विभिन्न शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान महादेव की पूजा के लिए उमड़ेगी। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अलौदी पंचायत के चंदवा गढ़गांव में 1200 फीट ऊंची पहाड़ी पर गुफा में विराजमान प्राचीन काल से शिवलिंग दर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान सफल बनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण व चयनित समिति के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव की बात की जाए तो यहां की एक विशेषता सुनने के सौभग्य शाली श्रद्धलुओं को देखने को मिला है। जहां प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर नाग देवता का दर्शन होता है। फिलहाल प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में ...