आगरा, फरवरी 14 -- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के दिन भक्त व्रत रखकर मंदिरों व घरों में भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करेंगे। शनिवार की सुबह से ही शहर के पारना मठ मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, खिड़किया शिवमंदिर, चामुंडा स्थित शिवमंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर सफाई व सजावट की तैयारियां चलती रहीं। रविवार की सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। सोरों के सोमेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, योगेश्वर मंदिर, कटरेश्वर महादेव मंदिर पर भी सजावट के साथ ही विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। मंदिरों में शाम के समय भव्य आरती व प्रसाद वितरण के लिए भंडारे लगाए जाएंगे। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग महाशिवरा...