कन्नौज, फरवरी 14 -- कन्नौज। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। जिले के शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रात 12 बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। वहीं कई रूटों पर डायवर्जन भी किया है। मंदिर में महिला एवं पुरुष भक्तों के लिए अलग अगल लाइन लगाकर भोले के दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिले में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। तिर्वा, छिबरामऊ और तालग्राम सहित पूरे जिले के शिवालयों में सजावट, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को फूलों, रोशनी और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। कई स्थानों पर मेले और भजन संध्या के आयोजन होंगे। प्रशासन और मंदिर समितियो...