मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को है। ऐसे में शिवालयों को सजाने का काम शनिवार को पूरे दिन जारी रहा। शिव चौक से कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों का रेला रहा। बम बम भोले के जयकारों भी गूंजते रहे। उधर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि) के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद पूरी तरह शिवमय हो गया है। जनपद के हृदय स्थल शिव चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले डाक कांवड़ियों की दौड़ और उनके गगनभेदी जयकारों ने पूरे शहर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कांवड़ मार्ग की दुकानों को ढकने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं शहर के मुख्य केंद्र शिव चौक पर स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का भव्य श्रृंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.