बांका, फरवरी 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिलेभर में रविवार को होने वाले महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। जहां भगवान शिव के भक्तों में विशेष उल्लास देखा जा रहा है। मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। जबकि जिलेभर के प्रमुख शिवालयों में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। वहीं श्रद्धालु देर शाम से ही व्रत, पूजन और जलाभिषेक की तैयारी में जुटे नज़र आये। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह उत्सव मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज शाम भव्य रूप से "बाबा भोले की बारात" निकाली जाएगी। जहां बारात में भगवान शिव के गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। बारात में भूत-पिशाच, नंदी और अन्य गणों के वेश में कलाकार शामिल होंगे। जबकि भगवान शिव की सजीव झांकी के साथ बैंड-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.