देवघर, फरवरी 16 -- देवघर प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच चोर-उचक्कों ने जमकर हाथ साफ किया। शाम करीब छह बजे से शिव बारात देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिए। बताया जाता है कि मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़भाड़ के बीच सक्रिय चोरों पर इसका खास असर नहीं दिखा। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि जलार्पण या बारात देखने के दौरान जेब से मोबाइल और पर्स गायब हो गया। कुछ लोगों को घटना की जानकारी काफी देर बाद हुई। पीड़ित श्रद्धालु मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओड़िशा, पंजाब, केरल समे...