अमरोहा, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व रविवार को जिले में उत्साह संग मनाया जाएगा। हरिद्वार से कांवड़ में लाए गंगा जल से शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शनिवार सुबह से अमरोहा-जोया मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ रही। शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां बड़ी संख्या में शिवभक्तों जलाभिषेक करेंगे। यहां के अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...