हाजीपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी प्रतीक है दूर-दराज से आए वर-वधू पक्ष के परिजन आयोजन के साक्षी बने, जोड़ों का संपन्न हुआ विवाह लालगंज । संवाद सूत्र महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह संदेश दिया कि यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी प्रतीक है। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर को इस अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी...