अमरोहा, फरवरी 26 -- महाशिवरात्रि पर्व जिलेभर में उत्साह संग मनाया जा रहा है। तड़के से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों पर जुटनी शुरू हो गई। जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। बेल पत्र, भांग, धतुरा, रोली, माला, फूल आदि चढ़ाया गया। धूप व अगरबत्ती से विधिवूत पूजन कर दर्शन किया गया। हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमयी रहा। शिवालयों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ऐतिहासिक वासुदेव तीर्थ स्थल, कामनाथ महादेव मंदिर, श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर, 84 घंटे वाला शिव मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने विधि-विधान संग भगवान शिव की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.