वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आदियोगी महादेव की महामाया के साथ रचाई गई गृहस्थ लीला के विवाह प्रसंग का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से शिवभक्त काशी पहुंच गए। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाबा विश्वनाथ के विवाहोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। माता पार्वती की इच्छा से स्वयं महादेव द्वारा प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रतीक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण मंडित गर्भगृह में होने वाले विवाह समारोह में लोक और शास्त्र परंपराओं के समन्वय को देखने के लिए बाहर से आए भक्तों में उत्सुकता स्पष्ट झलकी। शिवप्रिया काशी में शनिवार को 'हर-हर महादेव' का घोष संपूर्ण शहर में गूंजने लगा। शिवार्चन के लिए छोटे-बड़े सभी शिवालयों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की गलियां शिवभक्तों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.