प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर भोर में मंगला आरती के बाद शिवालयों के कपाट भोलेनाथ के दर्शन के लिए जब खोले गए तब तक शिवलिंग के जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग चुकी थी। मनमकामेश्वर महादेव, दशाश्वमेध महादेव, कोटेश्वर महादेव, हनुमत निकेतन, सोमेश्वर महादेव व पांडेश्वरनाथ धाम सहित सभी बड़े-छोटे शिवालयों में ऊं नम: शिवाय, ऊं नम: पार्वती पतये नम:, हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। हाथों में बेलपत्र, धतूरा, भांग, गंगाजल, दूध व फूल-माला पूजन सामग्री लेकर खड़े रहे। शंखनाद की गूंज के बीच मनमकामेश्वर मंदिर में श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने विधिविधान से शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया। मंदिर में करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक व्यवस्थित तरीके से महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार दिखी। मंदिर के करीब पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.