बुलंदशहर, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर होने वाले भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिव भक्त अपनी मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले के हाईवे शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गए हैं। हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थों से दिल्ली-बदायूं, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के उत्साह के आगे लंबी दूरी की थकान भी बौनी साबित हो रही है। कल 15 फरवरी को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक आस्था के साथ होगा। नगर से लेकर देहात तक के सभी शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले के अहार, खुर्जा और छोटी काशी अनूपशहर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार के साथ-साथ भा...